ALL WAYS WITH YOU

Breaking

Monday, April 8, 2019

बुरा समय आने पर याद रखें, यह तीन विचार ??

Golden India:- इस दुनिया में ऐसा कोई इंसान नहीं जिसने दुःख नहीं देखा होगा, ग़रीबी ही सबसे बड़ा दुःख नहीं है बल्कि आज के समय में व्यक्ति तनाव और बीमारी जैसे दुखों को झेल रहा है। यह बात सत्य है कि व्यक्ति जैसे कर्म करता है उसे वैसा ही भोगना पड़ता है इस बात को गीता में साफ़ साफ़ शब्दों में बताया भी जा चुका है। अगर आपको नीति ग़लत नहीं है तो चिंता मत करें क्योंकि अच्छे कर्म करने वाले लोगों के साथ कुदरत इंसाफ ज़रूर करती है।

Copyright Holder: HindiMedia
जब आपका समय खराब चल रहा हो तो कभी अपनी हिम्मत को मत हारने दो क्योंकि जिस दिन आपने प्रयास करना छोड़ दिया उस दिन से आप हारे माने जाएँगे। समय कितना भी बुरा क्यों ना हो लेकिन एक बात हमेशा याद रखों दोस्तों कि समय कभी स्थिर नहीं रहता, समय अपनी माया से सबकुछ बदल सकता है बस धैर्य रखते हुए अपने कर्म को करते रहे और किसी बात की चिंता ना करें।

Third party image reference
  1. समय कभी बुरा नहीं हो सकता और समय कभी अच्छा भी नहीं रहता, व्यक्ति के विचार ही उसे महान बनाते है इसलिए अपने दिमाग को इतना मजबूत बना लो कि कोई आपको तकलीफ़ देने से पहले दस बार विचार करें।
  2. जब व्यक्ति का समय खराब चल रहा हो, तब उसे दूसरों के पास हाथ फैलाने की नौबत भी आती है लेकिन हो सके तो किसी से मदद मत माँगो, क्योंकि लोग उपकार एक बार करेंगे और एहसान जीवन भर सुनायेंगे।
  3. इस दुनिया में भरोसा करने लायक अगर कोई है तो वह आपकी हिम्मत है बाकी दूसरों के सहारे तो सिर्फ अपाहिज़ व्यक्ति ही चलते है। जो व्यक्ति दूसरों के भरोसे जीवन जीता है वह अपने बल से कोई बड़ा काम कभी कर ही नहीं सकता।

Third party image reference
जिस दिन आप ये तीन बातें बारीकी से समझ जाएँगे उस दिन कमाल हो जायेगा क्योंकि आपको खुद की कीमत समझ आने लग जाएगी और उसी दिन से आपका समय भी बदलने लग जायेगा। मित्रों, मेरे विचार पसंद आए तो सिर्फ़ नीचे दिया गया फॉलो एवं लाइक बटन अवश्य दबाए क्योंकि इससे मुझे प्रेरणा मिलती है।

No comments:

Post a Comment