ALL WAYS WITH YOU

Breaking

Sunday, April 7, 2019

जब समय बुरा चल रहा हो, तब क्या करें ??

वर्तमान का समय बड़ा विचित्र है जब ग़रीब व्यक्ति अमीर व्यक्ति को महँगी-महँगी गाड़ियों में घूमते हुए देखता है तो सोचता है कि काश मेरे पास भी इतना पैसा होता तो शायद मैं दुनिया का सबसे सुखी व्यक्ति होता, लेकिन क्या आप जानते है आज के समय में जिस व्यक्ति के पास अधिक धन है वह भी पूरी तरह से सुखी नहीं है क्योंकि दुनिया का सबसे बड़ा सुख धन है ही नही।

Copyright Holder: HindiMedia
इस दुनिया में आज तक ऐसा कोई व्यक्ति नहीं हुआ, जिसने दुःख का स्वाद नहीं चख़ा हो, इसलिए जब आपका समय ख़राब चले तो इस बात को अवश्य याद रखें कि आपका समय ख़राब है लेकिन आप नहीं। समय सबका बदलता है इसलिए आपको निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं है, हो सकता है आप किसी अन्य कारण से दुखी हो लेकिन यह तीन बातों पढ़कर आपको प्रोत्साहन मिलेगा।
  1. बुरा समय व्यक्ति को असलियत से मिलवाने का काम करता है इसलिए जब आपका समय ख़राब चल रहा हो, तो अपने पराए लोगों की जाँच करें, क्योंकि ऐसे समय में कोई सच्चा मित्र ही आपके काम आएगा।
  2. यही वो समय है जो आपको हीरे की तरह चमका सकता है, यही वह समय है जो आपको मजबूत बना सकता है इसलिए निराश होने के बजाए एक बार फिर उठ जाए क्योंकि आगे चलकर आप ही इतिहास रच सकते हो।
  3. दुःख के समय में लोग भावुक हो जाते है लेकिन समझदार व्यक्ति वही है जो अपने दिमाग का भरपूर इस्तेमाल करके समस्या का समाधान खोज लेते है।
यदि आपको जानकारी पसंद आए तो नीचे दिया गया फॉलो एवं लाइक बटन अवश्य दबाए और कीमती सुझाव देने के लिए कमेंट अवश्य करें।

No comments:

Post a Comment