ALL WAYS WITH YOU

Breaking

Sunday, April 7, 2019

प्यार के दुःख से बहार निकलने के चार तरीक़े ??

दोस्ती और प्यार का बड़ा ही गहरा संबंध है हर व्यक्ति चाहता है कि उसे भी कोई ऐसा लाइफ पार्टनर मिले, जो उससे बहुत प्यार करें हालांकि कई लोगों की यह इच्छा पूरी हो जाती है लेकिन यह जानकारी उन सभी लोगों के काम आएगी जिनको प्यार में धोखा मिला है।

Copyright Holder: HindiMedia
वर्तमान समय की ओर देखने पर प्यार एक खेल जैसा नजर आता है ज्यादातर लोग सिर्फ अपने निजी स्वार्थ के लिए ही आप से रिश्ता रखना पसंद करते है और जब उनका स्वार्थ पूरा हो जाता है अथवा जब आप से जी भर जाता है तो ऐसे छोड़ देते है कि पहले कभी जानते ही नहीं थे।

Third party image reference
यदि आपको भी प्यार में धोखा मिला है या आप जिसे पसंद करते थे और वहीं आपको नहीं मिल पाया तो चिंता ना करें, क्योंकि भगवान ने आपके लिए उससे भी ज्यादा अच्छा पार्टनर बनाया होगा, इस दुनिया में आज तक कोई ऐसा इंसान पैदा नहीं हुआ जिसने धोखा नहीं खाया हो, ज़रूरी नहीं है कि धोखा प्यार में ही मिले।
यह बात एक दम सही है कि जब आप किसी को अपनी जान से ज्यादा प्यार करते हो और वहीं आपको छोड़कर चला जाता है तब उस समय जो दुःख होता है उसे शब्दों में बया नहीं किया जा सकता, लेकिन ज़रा आप ही सोचिए यदि उस इंसान को आपकी सही क़दर होती तो वह आपको कभी नहीं छोड़ता।

Third party image reference
वर्तमान के समय में दो चीज़ों का बड़ा ट्रेंड है एक पैसा और दूसरी ख़ूबसूरती, इन दोनों चीज़ों ने लोगों को इतना अँधा बना दिया है कि वे कुछ भी कर सकते है। अधिकतर मामलों में इसी वजह से पार्टनर आपको धोखा दे जाता है लेकिन वे कभी इस बात को समझ ही नहीं पाते कि पैसा ही सबकुछ होता तो हर धनवान इंसान सुखी होता।

Third party image reference
कुछ समय पहले जुड़े रिश्ते के लिए आप इतने आँसू बहाते हो, लेकिन यह क्यों भूल जाते हो कि आपके माता-पिता जिन्होंने आपको जिताने के लिए खुद को हरा दिया हो, वे हर समय आपका भला ही सोचते है। एक बात ध्यान रखों कि इस दुनिया में अगर आपका कोई अच्छा सोच सकता है तो वह सिर्फ आपके माँ बाप ही है इसलिए उनके लिए जीना सिखों।
यदि आपको जानकारी पसंद आए और थोड़ा सा भी कई आपका मन हल्का हुआ हो, तो नीचे दिया गया फॉलो एवं लाइक बटन अवश्य दबाए।

No comments:

Post a Comment