दुनिया में प्रतिवर्ष कई लोग धूम्रपान की वजह से कई बीमारियों को बढ़ावा देते है वर्तमान के समय में यह सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है यह लेख उन सभी लोगों को समर्पित है जो वास्तव में नशा छोड़ना चाहते है क्योंकि आपका एक फैसला बहुत जल्द आपकी जिंदगी में बड़े बदलाव कर सकता है।
जो लोग धूम्रपान करते है वे नशा छोड़ने के बारे में सोचते ज़रूर है लेकिन यह आदत उनसे छूट नहीं पाती, एक अटल सच्चाई यही है कि अगर कोई व्यक्ति आपको नशा करने से रोक सकता है तो वह आप खुद ही हो इसलिए आपको अपने मन को मक्क्म बना लेना होगा तभी आप इसमें सफल बन सकते हो।
कोई भी नशा तुरंत नहीं छोड़ना चाहिए इसलिए आप जिस चीज़ का नशा करते है उसे धीरे धीरे कम करते जाए, हो सकता है इसमें आपको कुछ महीने या साल लग जाए लेकिन विश्वास कीजिए एक दिन आपको ज़रूर सफलता मिलेगी।
अपने आप को व्यस्त रखें और ऐसे लोगों के पास रहें जिनके सामने आप नशा करने से डरते है यदि आप सिगरेट पीते है तो माचिस और लाइटर जैसी चीज़े जेब में ना रखें क्योंकि जब जब आप उसे देखेंगे, आपको उसकी याद आएगी।
यदि आप भी नशा छोड़ना चाहते है तो नीचे दिया गया फॉलो एवं लाइक बटन अवश्य दबाए एवं कीमती सुझाव देने के लिए कमेंट करना बिलकुल ना भूले।
No comments:
Post a Comment