ALL WAYS WITH YOU

Breaking

Wednesday, April 3, 2019

इस वजह से भगवान कृष्ण ने 18 दिनों तक मूँगफली खाई थी ??

इस वजह से भगवान कृष्ण ने 18 दिनों तक मूँगफली खाई थी ??

महाभारत के युद्ध में श्री कृष्ण का महत्वपूर्ण योगदान रहा, कुछ इतिहास कार मानते है कि यदि कृष्ण ना होते तो पांडवों का अंत निश्चित ही था। भगवद गीता मनुष्य को मेनेजमेंट का ज्ञान भी देती है। क्या आप जानते है कि महाभारत के युद्ध दौरान भगवान कृष्ण मूँगफली का सेवन करते थे और इसके पीछे के राज मात्र राजा उडुपी ही जानते थे।

Third party image reference
दुर्योधन के पास इतनी बलवान सेना थी जिसका सामना पांडव चाहकर भी नहीं कर सकते थे परन्तु कहते है कि जिस व्यक्ति के सर पर ईश्वर का आशीर्वाद होता है उसे संसार कोई ताकत हरा नहीं सकती थी। महाभारत के इस युद्ध में लाखों राजाओं ने भाग लिया था, पांडवों की तुलना में कौरवों की सेना अधिक विशाल थी कौरवों ने सभी प्रतापी राजाओं को अपनी ओर कर लिया था।

Third party image reference
राजा उडुपी को युद्ध लड़ने वाले सैनिकों के भोजन का प्रबंध करने का कार्य सौंपा गया, लेकिन राजा अपनी दुविधा प्रस्तुत करते हुए श्री कृष्ण से बोले कि हे ईश्वर, इस युद्ध में प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग मारे जाएँगे, इस तरह से हर दिन हज़ारों योद्धा शहीद होते जायेंगे। युद्ध में मरने वाले लोगों की संख्या का अनुमान लगाना असंभव कार्य है ऐसे में रोज़ भोजन का बिगाड़ होगा इसलिए श्री कृष्ण आप मुझे मार्ग दिखाए।

Third party image reference
तभी भगवान बोले कि हे राजन तुम मेरे लिए प्रतिदिन भीगी हुई मूँगफली रखना उसमें से इतनी मूँगफली में खा जाऊ, उसके हज़ार गुना योद्धा का खाना प्रतिदिन कम करते जाना। महाभारत के युद्ध के दिन भगवान कृष्ण यदि 10 मूँगफली खाते तो राजा समझ जाते कि आज 10 हज़ार लोगों का खाना कम बनाना है इस तरह से वे योद्धाओं के भोजन का प्रबंध करते थे।

Third party image reference
यह बात सिर्फ राजा उडुपी ही जानते थे कि युद्ध में प्रतिदिन कितने सैनिक मारे जायेंगे, इस तरह महाभारत के युद्ध दौरान भगवान कृष्ण ने लीला रचाई थी।
यदि आप भी ऐसी पौराणिक अनसुनी जानकारी पढ़ना पसंद करते है तो नीचे दिया गया फॉलो एवं लाइक बटन अवश्य दबाए।

No comments:

Post a Comment