दोस्तों आप सभी के प्रतिभाव को ध्यान में रखते हुए आज हम एसएससी में पूछे गए सामान्य ज्ञान के प्रश्न शेयर करने जा रहे है यदि आप रोज ऐसी जानकारी पढ़ना चाहते है तो हमे फोलो जरूर करे !
1) साधारण बीमा निगम के अधीन कितनी बीमा कम्पनियाँ कार्यरत हैं?
Ans- चार
2) पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री के लिए 'पेट्रोकार्ड' किस कम्पनी द्वारा जारी किये गए हैं?
Ans- बी.पी.सी.एल
3) भारत में जन्म लेने वाली लड़कियों की संख्या प्रति 1000 लड़कों पर कितनी है?
Ans- 933
4) जलालउद्दीन मुहम्मद अकबर की जन्मभूमि कौनसी थी ?
Ans- अमरकोट, सिन्ध (पाकिस्तान)
5) स्वतंत्रता संग्राम के दौरान काकोरी कांड कब घटित हुई थी?
Ans- वर्ष 1925
6) भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थी और किस राज्य की थी?
7) लोक सेवा समिति (पब्लिक अकाउंट कमिटि) के प्रमुख को कौन नियुक्त करता है?
Ans- लोकसभा अध्यक्ष
8) पानी का क्वथनांक किस कारक पर निर्भर करता है?
Ans- वायुमंडलीय दाब
9) वह प्रक्रिया जिसके द्वारा तरल से बुलबुलों का निर्माण होता है?
Ans- पृष्ठीय तनाव
10) वनस्पति तेल से वनस्पति घी बनाने हेतु किस गैस का उपयोग किया जाता है?
Ans-हाइ्ड्रोजन
11) किसी एजेंट को बिक्री पर दिया जानेवाला पैसा क्या कहलाता है?
Ans- कमीशन
12) उस दूरी को क्या कहते हैं जब पृथ्वी सूर्य से अधिकतम दूरी पर होता है?
Ans- एफेलिअन
13) निम्न में से कौन-सा उद्देश्य राजकोषीय नीति का एक उद्देश्य नहीं है?
Ans- बाजारों का नियमन
14) पृथ्वी के वायुमंडल की किस परत में ओजोन परत पाया जाता है?
Ans- समतापमंडल
No comments:
Post a Comment