ALL WAYS WITH YOU

Breaking

Sunday, April 7, 2019

खाली जेब ही आपको दुनिया की सही पहचान करवाती है ??

जब व्यक्ति के पास खूब सारा धन आने लगता है तब वह अपनी पिछली परिस्थितियों को इस क़दर भूल जाता है कि जैसे अब कभी ग़रीबी उसे छू तक नहीं सकती लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत ही निकलती है। मैंने अक्सर देखा है कि जैसे जैसे व्यक्ति का सम्मान और धन बढ़ने लगता है तो वह छोटे लोगों को भूलता चला जाता है और धनवान लोगों के साथ बराबरी करने लगता है लेकिन वह सब दिखावे से अधिक कुछ नहीं होता और इस बात को मैं साबित कर सकता हु।

Copyright Holder: HindiMedia
यदि आप धनवान व्यक्ति है तो जब तक आपके पास पैसा है तब तक पूरी दुनिया आपको पसंद करती है लेकिन जिस दिन आपकी जेब खाली हो जाती है तब वही लोग जो आपके साथ मीठी मीठी बातें करना पसंद करते थे वो आपको देखकर अपना मार्ग भी बदल देते है क्योंकि अब आप उनके किसी काम के नहीं है। धन कभी किसी के पास अधिक समय तक नहीं रहता इसलिए ऐसे समय में आपका अच्छा व्यवहार ही आपके काम आता है। जब व्यक्ति का समय कठिन चल रहा होता है उस दौरान उसे इन सभी बातों का अहसास होने लगता है।

Third party image reference
मेरा मानना है कि कठिन समय यानि जब आपकी जेब खाली हो, तभी आपको लोगों की असल परख समझ में आने लगती है कुछ लोग सोचते है कि हमारा समय बहुत ख़राब है भगवान मेरी कभी नहीं सुनता, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि ख़राब समय ही ऐसा अवसर है जब हम दुनिया के असली रूप रंग को पहचान पाते है, इस ब्रह्रमाण्ड की सारी शक्तियाँ आपको महान बनाना चाहती है लेकिन वे हम ही जो अपनी आँखों पर पट्टी बांध कर चिल्लाते है कि मेरे जितना दुखी इस संसार में कोई नहीं।
जब आपका समय विपरीत चल रहा हो, तब इस बात को याद रखें कि वह ऊपर वाला(भगवान) आपको हीरे की तरह तरासन चाहता है वह आपका कभी बुरा नहीं चाहता, इस ब्रह्रमाण्ड की सर्व शक्ति आपको महान बनाना चाहती है। आपको अपने आप को इतना मजबूत बना देना है कि कोई चाह कर भी आपको दूसरी बार तोड़ ना सकें।

Third party image reference
जिस दिन आप इस ब्रह्रमाण्ड के खेल को समझ गए उस दिन से आपके लिए हर दिन अवसर से भरा होगा, आपको जीवन जीने में वो मज़ा आएगा जो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति(बिल गेट्स) को भी नहीं आता होगा, इसलिए धैर्य रखते हुए दुनिया को समझने का प्रयास करें और विश्वास करें कि वह शक्ति(भगवान,खुदा) सदैव आपके साथ है फिर आपको किसी के सामने झुकना नहीं पड़ेगा। एक बात हमेशा याद रखना मित्रों कि भगवान भी उन्हीं लोगों की मदद करते है जो स्वयं की मदद करना जानते है।
यदि आपको हमारी अमूल्य जानकारी पढ़ना पसंद है तो हमें फॉलो अवश्य करें, क्योंकि आपकी दुहाए ही हमें लिखने के लिए प्रोत्साहित करती है और हमें आपकी मदद करके जो आनंद मिलता है उसे शब्दों में बया करना मुश्किल है।

No comments:

Post a Comment