ALL WAYS WITH YOU

Breaking

Wednesday, April 3, 2019

4 तरह की महिलाओं का अपमान करने वाला व्यक्ति कभी ख़ुश नहीं रह सकता ??

4 तरह की महिलाओं का अपमान करने वाला व्यक्ति कभी ख़ुश नहीं रह सकता ??

हिन्दू धर्म का इतिहास सदियों से चला आ रह है यहाँ कि भूमि को संतों और ऋषि की भूमि माना जाता है, प्राचीन समय में जितने भी व्यक्ति हुए वे तपस्वी एवं महा ज्ञानी थे उन्होंने अपनी इच्छा शक्ति के बल से सर्व ज्ञान प्राप्त कर लिया था। वे शास्त्रों को भली भांति जानते है। हम ऐसा कह सकते है कि प्राचीन समय के मुनि आज के दौर से हज़ारों गुना आगे थे इसलिए उन्हें सर्व ज्ञानी कहा जाता है।
सनातन धर्म प्राचीन समय से महिलाओं का सम्मान करता आया है जिसके प्रमाण पौराणिक ग्रंथों में भी मिलते है, शास्त्रों के मतानुसार ऐसी स्त्री का अपमान करने वाले लोग कभी सुखी जीवन नहीं जी सकते है।

भाई की पत्नी-


Third party image reference
शास्त्रों के अनुसार बड़े भाई की पत्नी को माँ का दर्जा दिया जाता है जो व्यक्ति उनके साथ बुरा व्यवहार करता है वह किसी पशु से कम नहीं है वहीं छोटे भाई की पत्नी बेटी के समान होती है जो व्यक्ति इनका पतन करता है उसका अंत बहुत बुरा होता है और यह बात सनातन सत्य है।

बहन-


Third party image reference
इस संसार में माँ के बाद यदि कोई स्त्री व्यक्ति का भला विचार सकती है तो वह उसकी बहन है यदि कोई व्यक्ति अपनी बहन का असम्मान करता है या उनकी भावनाओं को ठेस पहुँचाता है तो वह चाह कर भी सुखी नहीं रह सकता।

माता-


Third party image reference
संसार में आँख खोलने के बाद व्यक्ति को दुनिया के दर्शन करवाने वाली माँ का कभी दिल दुखाना नहीं चाहिए, जो व्यक्ति अपनी माता को सुख देने के बजाय दुःख देता है वह जीवन के उच्च शिखर पर जाने के बाद भी सुखी जीवन व्यतीत नहीं कर सकता और यह सनातन सत्य है।

धर्म पत्नी-


Third party image reference
जीवन के हर मोड़ पर व्यक्ति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाली उसकी पत्नी साक्षात लक्ष्मी स्वरूपा है जो अधर्मी व्यक्ति अपनी पत्नी के विश्वास के साथ खेलता है वह जीवन में सबकुछ प्राप्त करके भी अधूरा ही रहता है।
यदि आप भी नारी का सम्मान करते है एवं शास्त्रों के वचनों का पालन करते है तो नीचे दिया गया फॉलो एवं लाइक बटन अवश्य दबाए।

No comments:

Post a Comment