महाभारत में दुनिया के सबसे अजीबो गरीब रहस्य छुपे हुए है जो आज तक शोधकर्ता नहीं जान पाए है महाभारत ही एक ऐसा महाकाव्य है जो मनुष्य को जीवन जीना सिखाता है क्योकि इसमें जो कथा घटित हुई है ये जीवन का अंत समझाती है ! जब भी महाभारत और भगवदगीता पढ़ते तब-तब हमे कुछ नवीनतम ज्ञान मिलता रहता है जो एकदम अदभुत है महाभारत सबसे वीर यौद्धा अभिमन्यु जो अर्जुन और सुभद्रा का पुत्र था वह महाज्ञानी और पराक्रमी था !
अभिमन्यु एक ऐसा वीर योद्धा था जिसने अपनी माता सुभद्रा के पेट में ही युद्धकला सिख ली थी ! ऐसा यौद्धा कोरवो के पास भी नहीं था अभिमन्यु अकेला ही सभी कोरवो पर भारी पड गया था जब युद्ध का तेरवा दिन था तब गुरु द्रोणाचार्य ने युद्ध का चक्रवयू रचा जिसे सिर्फ अर्जुन ही तोड़ सकता था क्योकि द्रोण ने ये विद्या सिर्फ अर्जुन को ही सिखाई थी लेकिन जब अर्जुन का पुत्र अभिमन्यु गर्भ में था तब सुभद्रा को अर्जुन ने ये विद्या का ज्ञान दिया था उसी समय अभिमन्यु ने गर्भ में ही युद्ध विद्या का ज्ञान ले लिया था ! लेकिन चक्रवयू से बहार आने का ज्ञान देते समय सुभद्रा को नींद आ जाती है और चकरव्यू से बहार आने की विद्या अधूरी रह जाती है अभिमन्यु जन्म से ही युद्धकला में निपूर्ण था !
लेकिन जब महाभारत में युद्ध चल रहा था तब अर्जुन युद्ध में व्यस्त होने से पाण्डव अभिमन्यु को चक्रव्यू तोड़ने के लिए भेजते है और अभिमन्यु पांडवो की आज्ञा से सभी चक्रव्यू को तोड़ डालता है अभिमन्यु दुर्योधन के पुत्र लक्ष्मण को भी मार डालता है जिससे दुर्योधन क्रोध में आकर अभिमन्यु को चल-कपट से मार डालता है ! अभिमन्यु को चक्रव्यू से बहार आने का ज्ञान भी नहीं था जिससे उसका वध हो जाता है !
No comments:
Post a Comment