ALL WAYS WITH YOU

Breaking

Saturday, August 26, 2017

जानते है बॉलीवुड के मशहूर स्टार जॉनी लीवर की संपत्ति कितनी है

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी स्टार 60 साल के हो चुके हैं। 14 अगस्त, 1957 को आंध्र प्रदेश के कनिगिरी में तेलुगु क्रिश्चियन फैमिली में इनका जन्म हुआ था। इनके परिवार की आर्थिक परिस्थिति ठीक न होने के कारण ये ज्यादा नहीं पढ़ सके। उसके बाद मुंबई आये और उन्होंने मुंबई की सड़कों पर पेन बेचना शुरू कर दिया जिससे कि गुजर बसर हो सके। जॉनी को डांस करना और एक्टर्स की मिमिक्री करना अच्छा लगता था।

मिमिक्री आर्टिस्ट प्रताप जैन और राम कुमार की मदद से और अच्छी मिमिक्री सिख गए और वो अपने पिता के साथ काम कर चुके है और वह के लोगो को अपनी मिमिक्री से हँसते भी थे, जिससे वे पॉपुलर हो गए। जॉनी जिस फैक्ट्री में काम करते थे वही के कर्मचारियों और अधिकारियों ने उनका नाम 'जॉनी लीवर' रखा था।
उनको हिंदी नहीं आती थी, बाद में जॉनी ने हिंदी सिख ली।जॉनी को सुबह-सुबह वर्ड पजल खेलते हैं। और हर सबह क्रॉसवर्ड भी भरते हैं। जॉनी को साउथ इंडियन डिश पसंद है। वो हमेशा साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में ही जाते हैं। सांभर और राइस उनकी फेवरेट डिश है।


वर्तमान समय में जॉनी लीवर के पास करीब 30 मिलियन डॉलर (190 करोड़ रुपए) की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। सुनील दत्त ने पहला मौका दिया था जब जॉनी स्टेज शो में एक्टर्स की मिमिक्री कर रहे थे। तभी सुपरस्टार अभिनेता सुनील दत्त उनके टैलेंट को देखते ही पहचान गए,तब सुनील दत्त ने 1982 में उन्हें फिल्म 'दर्द का रिश्ता' में काम करने का मौका दिया। जॉनी लीवर अब तक लगभग 350 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

 उनकी फिल्मों में बाजीगर (1993), मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), करन-अर्जुन, (1995), जुदाई (1996), राजा हिंदुस्तानी (1996) कोयला (1997), इश्क (1997), दूल्हे राजा (1998) और बहुत सारी है।

No comments:

Post a Comment